वास्तव में आज नारी पुरुष दोनों भटक कर समन्वय की जगह परस्पर विरोधी बनकर इस समाज को तोड़ने पे अमादा हैं | ऐसे में कुछ बुद्धिजीवी ,शिछित महिलाएं “तपन में शीतल मंद बयार” की तरह हैं जिनका मानना है कि स्वतंत्रता में ही नारी विकास संभव है उच्छश्रृंखलता में नहीं | और नारी की यह स्वतंत्रता वो हासिल कर सकती है अच्छे संस्कारों को अपना कर और दूसरों को दे कर |यदि नारी अपने बच्चों को सही संस्कार दे तो शायद वे बच्चे बलात्कार जैसे घ्रणित काम तो दूर की बात है नारी को बुरी द्रष्टि से देखने का साहस तक नहीं करेंगे |
अब जब बात संस्कारों तक आ ही पहुंची है तो आज के सभ्य वैज्ञानिक मानव के सबसे पवित्र बधन का नया विकृत रूप भी देखते चलें | औधोगिक क्रांति के पूर्व पूरा विश्व हे प्रकार के कचरों तथा प्रदुषण से मुक्त था तथा वैवाहिक समारोहों का आयोजन बड़ी ही सादगी सरलता परन्तु अतिशय सम्मान की भावना से किया जाता था |शहनाई बांसुरी जैसे वाधयन्त्र अत्यंत ही सुरीले सुर में बजते थे | पूरे गाँव शहर और कस्बे का हर व्यक्ति खुद को विवाह से ऐसे जोड़ के रखता था जैसे खुद उसके घर विवाह हो रहा हो | आज तो लोग बंदरो की तरह आते हैं जानवरों की तरह खाते हैं और घोड़ों की तरह गायब हो जाते हैं | न किसी से कोई मतलब न वास्ता न सरोकार और न ही बड़ो के आदर सम्मान की कोई भावना | डीजे आर्केस्ट्रा का दिल हिलाने वाला शोर ,बेहूदा और अश्लील गाने ,अर्धनग्न नारियों का नाचना, शराब और मस्ती ,आपस में मार पीट और सिंहासन पे दुल्हन को बिठा के उसकी लज्जा को उतार देना और उसके बाद उसी घूँघट में रहने की नसीहत देना,फ़ालतू की शान दिखाने के लिए लाखों करोड़ो का खर्च और उसपे से दहेज़ की मांग आज के वैज्ञानिक सभ्य ,मानव की बुद्धिमानी पे एक प्रश्न चिन्ह लगा देता है |
क्या ऐसा समाज औरत की इज्ज़त कर सकता है ? बच्चों की सही परवरिश और अच्छे संस्कारो उन्हें कैसे दिए जाए इस बात पे ध्यान देने की आज बहुत आवश्यकता है |
Dileep Kumar Singh ,Juri Judge, Member Lok Adalat,DLSA,
Astrologist,Astronomist,Jurist,Vastu and Gem Kundli Expert. Cell:९४१५६२३५८३
यह भी पढ़ें बलात्कार एवं उसका निवारण -डॉ दिलीप कुमार सिंह